Friday, October 30, 2026

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को मिली जमानत, पत्नी स्निग्धा सिंह को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत

रांची: आय से अधिक संपत्ति, हजारीबाग वन भूमि घोटाला और शराब घोटाला मामलों में आरोपी स्निग्धा सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।  स्निग्धा सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस प्रसन्ना वारले की पीठ ने सुनवाई की। सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश देते हुए कहा कि तीनों मामलों में उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की पीड़क कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह राहत अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगी। इसी मामले में जेल में बंद स्निग्धा सिंह के पति विनय सिंह को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें दो मामलों में जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद विनय सिंह की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

तीन मामलों से जुड़ा है पूरा विवाद

स्निग्धा सिंह और विनय सिंह का नाम आय से अधिक संपत्ति, हजारीबाग वन भूमि घोटाला और शराब घोटाला जैसे गंभीर मामलों से जुड़ा हुआ है। इन मामलों की जांच एसीबी द्वारा की जा रही है, जिसे लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद अब इन मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया अगली सुनवाई के आधार पर तय होगी। फिलहाल दोनों को मिली राहत से उनकी कानूनी स्थिति मजबूत हुई है, लेकिन जांच और मुकदमे की दिशा अदालत के आगामी आदेशों पर निर्भर करेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर