Friday, October 30, 2026

पलामू में पड़ोसी ने पुलिसकर्मी के घर में घुस की मारपीट, तीन महिला समेत चार घायल

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थानान्तर्गत अलीनगर में रविवार को पड़ोसी ने मामूली विवाद में एक पुलिसकर्मी के घर में घुस कर उसके परिवार के साथ मारपीट की, जिससे तीन महिलाओं सहित एक बुजुर्ग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दिया है। पुलिस ने बताया कि घायलों में पुलिसकर्मी वीरेन्द्र पासवान पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना में पदस्थापित हैं, इनके अनुपस्थित के लाभ लेते हुए उनके पङोसी अपने रिश्तेदारों के साथ घर में घुस कर मारपीट किया ।

हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि घायलों में पुलिसकर्मी के पिता महाराज पासवान (75), पत्नी सोना देवी(45), पुत्री नंदिनी कुमारी (15) और काजल कुमारी(13) गंभीर रूप जख्मी हुए हैं । सभी का इलाज निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी की पत्नी से पङोसी धीरज कुमार और नीरज कुमार से किसी बात पर सुबह बहस हुई थी, इसी को लेकर दोनों अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ लाठी-डंडे एवं कुल्हाड़ी को लेकर घर में घुस गये और मारपीट किए ।

इसमें गंभीर रूप से घायल सोना देवी को प्राथमिक इलाज के बाद मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय, मेदिनीनगर स्थानांतरित किया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक है। थाना प्रभारी ने बताया कि फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है । पुलिस मामले की अनुसंधान शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया घटना पूरानी रंजिश का नतीजा प्रतीत है। पड़ोसी के घर के पुरुष सदस्य फरार हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर