Monday, October 5, 2026

NEET UG को ऑनलाइन कराने की तैयारी, पेन-पेपर की जगह CBT मोड में हो सकती है परीक्षा

एजुकेशन डेस्क: NEET UG को भविष्य में पेन-पेपर मोड से बदलकर ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) कराने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्रालय देशभर में ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है, जिससे NEET समेत दूसरी बड़ी प्रवेश परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराई जा सकें। हालांकि, अभी NEET UG को CBT मोड में कराने पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

इसे नभई पढ़े: बाबूलाल मरांडी ने शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका पर उठाया गंभीर सवाल

देशभर में बढ़ाए जाएंगे कंप्यूटर वाले परीक्षा केंद्र

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देशभर में कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के लिए जरूरी सुविधाएं तैयार करने पर काम चल रहा है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने और सभी केंद्रों पर एक जैसे परीक्षा मानक रखने की योजना है। इस व्यवस्था में खास तौर पर ग्रामीण इलाकों, महिलाओं और कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले जिलों के छात्रों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। सरकार अलग-अलग मॉडल पर भी विचार कर रही है, ताकि ज्यादा संख्या में उम्मीदवारों की परीक्षा आसानी से कराई जा सके।

NEET को ऑनलाइन कराने पर अभी फैसला बाकी

NEET UG को CBT मोड में कराने की तैयारी जरूर हो रही है, लेकिन फिलहाल इसे लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। परीक्षा के लिए जरूरी कंप्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर, अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों पर इसका असर और परीक्षा कराने के तरीके जैसे मुद्दों पर अभी विचार किया जा रहा है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल मेडिकल कमीशन NMC से भी चर्चा होनी है। इसके अलावा परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बनाई गई हाई लेवल टास्क फोर्स की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

Nandan Nilekani की अध्यक्षता में बनी टास्क फोर्स

परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए Nandan Nilekani की अध्यक्षता में एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाई गई है। इस कमेटी का काम परीक्षा व्यवस्था को ज्यादा सुरक्षित बनाने और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव देना है। अभी इस टास्क फोर्स की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

NEET UG 2026 के बाद उठे थे परीक्षा व्यवस्था पर सवाल

NEET UG 2026 में पेपर लीक की घटना के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे थे। इसके बाद परीक्षा में बदलाव की जरूरत पर चर्चा तेज हुई। NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को होनी थी, लेकिन पेपर लीक की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद रद्द परीक्षा 21 जून 2026 को दोबारा कराई गई और NTA ने 16 जुलाई 2026 को इसका रिजल्ट जारी किया।

JEE Main और UGC NET पहले से CBT मोड में

National Testing Agency यानी NTA पहले से कई बड़ी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित मोड में कराती है। इनमें JEE Main, CUET UG, CUET PG, UGC NET और CSIR UGC NET जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। नई CBT इंफ्रास्ट्रक्चर स्ट्रैटजी लागू होने के बाद भविष्य में दूसरी प्रवेश परीक्षाओं को भी ऑनलाइन कराने का रास्ता आसान हो सकता है।

करीब 25 लाख छात्र देते हैं NEET UG

NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। हर साल करीब 25 लाख उम्मीदवार इसमें शामिल होते हैं। NTA इस परीक्षा का आयोजन करता है। NEET के स्कोर के आधार पर MBBS के अलावा BDS, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा जैसे कोर्स में भी एडमिशन मिलता है। देश में MBBS की करीब 1.08 लाख सीटें हैं। इनमें लगभग 56 हजार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में और करीब 52 हजार सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में हैं। ऐसे में NEET को ऑनलाइन मोड में कराने का फैसला लागू होने पर देशभर के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों की परीक्षा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर