Monday, September 21, 2026

देशभर में कड़ी सुरक्षा व भारी इंतजाम के बीच संपन्न हुई NEET UG परीक्षा, अब होगी फोरेंसिक समीक्षा

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की ओर से रविवार को देश भर के 564 शहरों में आयोजित नीट यूजी की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा को सुरक्षित व निष्पक्ष बनाने के लिए एनटीए एवं केंद्र सरकार की ओर से कई सख्त नियम भी लागू किए गए थे। इस दौरान देशभर में 2 लाख से ज्यादा सुरक्षा और परीक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया था। NEET UG अंग्रेजी व हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित कराई गई और इसमें लगभग 22.79 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के सीफ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव, दो की मौत और कई अन्य बीमार

छात्रों ने बताया कैसा रहा पेपर

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सेंटर से तरुण नाम के एक उम्मीदवार ने कहा, “मेरा पेपर अच्छा रहा, लेकिन देखते हैं क्या होता है. पिछली बार के मुकाबले यह परीक्षा ज़्यादा मुश्किल थी.” वहीं जम्मू-कश्मीर सेंटर से बाहर निकलते हुए एक छात्रा ने पेपर के बारे में बातचीत करते हुए एएनआई से कहा “पेपर बहुत अच्छा था.”

इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सीसीटीव कैमरों से हर सेंटर पर निगरानी रख रहे थे. 2 लाख से ज्यादा सुरक्षा कर्मी परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए थे. परीक्षा में पिछली बार की तरह कोई गड़बड़ी न हो बीते शनिवार को मॉकड्रिल 5000 सेंटर्स पर कराई गई थी.

राजस्थान में तबियत बिगड़ी

इधर राजस्थान के पाली में NEET परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई. मेडिकल टीम ने तुरंत उसे बांगड़ अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया. चिकित्सकों की टीम ने परीक्षार्थी की जांच की और परिजनों को भी सूचना दे दी गई. इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने पर  परिजन छात्रा को घर ले गए.

अहमदाबाद में भड़के लोग

गुजरात के अहमदाबाद के एक सेंटर में अचानक कुछ हिंदू संगठन से जुड़े लोग पहुंच गए, जिन्होंने इस बात का विरोध किया कि छात्रों की पहनी हुई धार्मिक चीजों को जबरन क्यों उतरवाया गया. इस दौरान माहौल बिगड़ता देख पुलिस हरकत में आई और ऐसे तमाम लोगों को एग्जाम सेंटर के दायरे से बाहर कर दिया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर