Friday, October 30, 2026

पलामू में पति-पत्नी व बेटे की धारदार हथियार से हत्या, अंधविश्वास में घटना की आशंका

पलामू: जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी के इलाके में पति पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास में इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर घटना की पुष्टि लेस्लीगंज के  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने की है।

एसडीपीओ ने बताया कि मामला डायन बिसाही का है अथवा भूमि विवाद का, इस बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है।
इस घटना में एक किशोरी भी घायल है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि अबतक किसी के गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एसडीपीओ के अनुसार बीते दिनों महेशी भुइयां की गांव में मौत हुई थी। इससे उनके दोनों बेटे प्रमोद भुइयां और रविन्द्र भुइयां को संदेह था कि गांव के लोग ओझा-गुणी कर उनके पिता को अज्ञात शक्ति से मार दिया है। इस गुस्से में बदला लेने की नियत से दोनों ने शनिवार रात तेज धारदार हथियार से हमला कर इस हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया। इसमें दो अन्य घायल हैं।

इस हत्याकांड में 45 वर्षीय विजय भुइयां, उसकी पत्नी कालिया देवी (40) और नाबालिग पुत्र छोटू भुइयां (17) मारे गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि इस घटना में पुत्रवधु नीतू देवी (25) और बेटी ममता कुमारी घायल हैं, बताया कि सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जहां दोनों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि इसमें शामिल तत्वों को धड़पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर