Friday, July 31, 2026

रांची में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से 204 बोतल बरामद

रांची: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। एसरपोर्ट थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक होटल से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई और होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की योजना बनाई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

204 बोतल अवैध शराब बरामद

छापेमारी के दौरान राजू होटल से कुल 204 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद पुलिस ने इसे अवैध कारोबार का मामला मानते हुए कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने होटल संचालक राजू साहू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में कौन-कौन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में यज्ञ के बाद पंडाल में लगी आग, कुछ ही मिनटों में सब जलकर हुआ राख

पुलिस के अनुसार, इस मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही इससे जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। रांची पुलिस ने कहा है कि शहर में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाशत नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर