खेल : रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 350 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर अफ्रीकी कप्तान ऐडन मार्करम ने गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। शुरुआत में टीम इंडिया ने तेज खेल जरूर दिखाया, लेकिन जल्द ही 25 रन पर यशस्वी जायसवाल (18) का विकेट गिर गया। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
Highlights:
रोहित और Kohli की दमदार जोड़ी ने संभाली पारी
रोहित शर्मा ने अपनी स्वाभाविक आक्रामक शैली में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 51 गेंदों पर 57 रन बनाए। उन्होंने 20वें ओवर में मार्को यानसन की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (351 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा।
वहीं विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और 120 गेंदों पर 135 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 52वां वनडे शतक जड़ा। इसके साथ ही कोहली किसी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट के 51 शतकों को पीछे छोड़ दिया।
38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कोहली ने थर्डमैन दिशा में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। रोहित और Kohli की जोड़ी ने टीम को मजूबत प्लेटफॉर्म दिया। अंतिम ओवरों में भारतीय बल्लेबाज लगातार रन जोड़ते रहे। टीम इंडिया ने 349/8 का विशाल स्कोर बनाया।

मध्यक्रम ने भी किया योगदान
रोहित और कोहली के बाद कप्तान केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने तेज रन बनाए। केएल राहुल ने 60 रन की अहम पारी खेली। जडेजा ने भी अंत में उपयोगी योगदान देते हुए स्कोर को 350 के करीब पहुंचाया। 49वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने दो लगातार गेंदों पर विकेट लिए। चौथी गेंद पर जडेजा और पांचवीं गेंद पर अर्शदीप आउट हुए। बॉश hat-trick के बेहद करीब थे, लेकिन अंतिम गेंद पर कुलदीप यादव ने लेग बाई से 2 रन लेते हुए खतरा टाल दिया।
साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजों ने किए 2-2 विकेट
अफ्रीकी गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में काफी मुश्किलें आईं। जैसे मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश, और ओटनिल बार्टमैन। इन चारों ने 2-2 विकेट झटके, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के सामने वे बड़ी रोक नहीं लगा सके।
अब गेंदबाजों की बारी
भारत ने रांची की इस धीमी लेकिन बैटिंग फ्रेंडली पिच पर बड़ा स्कोर बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। अब टीम इंडिया के गेंदबाजों पर यह जिम्मेदारी होगी कि वे साउथ अफ्रीका को इस टारगेट तक न पहुंचने दें। भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड भी रांची में काफी अच्छा रहा है। यहां के पिछले मैचों में भारत ने कई बार चेज करते हुए जीत हासिल की है, लेकिन इस बार टीम बड़े स्कोर के बचाव की चुनौती के साथ मैदान में उतरेगी।


