न्यूज डेस्क: कर्नाटक में ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म्स को लेकर एक मामला सामने आया है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने Amazon, Swiggy Instamart और Big Basket के फूड लाइसेंस फिलहाल सस्पेंड कर दिए हैं. वजह है इनके प्लेटफॉर्म पर धतूरे के फल और बीज का मिलना. अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि कुछ ऐप्स पर धतूरा बेचा जा रहा है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड का क्रेज अब पाकिस्तान में भी, NETFLIX ने जारी की अपनी टॉप 10 ट्रेंडिंग मूवीज की लिस्ट
मिली शिकायतों पर हुई जांच में पाया गया कि ये जहरीले फल और बीज ऑनलाइन लिस्ट थे और लोग इन्हें खरीद सकते थे. कुछ जगह इन्हें खाने वाली चीज की तरह दिखाया गया. इससे मामला और गंभीर हो गया. धतूरा एक जहरीला पौधा होता है. इसे खाने से तबीयत खराब हो सकती है. ज्यादा मात्रा में यह जान के लिए भी खतरा बन सकता है. इसी वजह से इसे खाने के लिए बेचना नियमों के खिलाफ है. विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही माना है.
कंपनियों का जवाब
जांच के बाद कंपनियों से जवाब मांगा गया. Amazon की तरफ से कोई साफ जवाब नहीं आया. Swiggy Instamart ने दस्तावेज देने के लिए समय मांगा. Big Basket ने कहा कि उन्होंने इसकी बिक्री रोक दी है और आगे से साफ लिखा जाएगा कि ये खाने के लिए नहीं है. हालांकि, विभाग इन जवाबों से संतुष्ट नहीं है.
इसे भी पढ़े: डायबिटीज में दवा से ज्यादा काम आएंगे ये फल, रोज खाएं और कंट्रोल रखें शुगर
क्या कार्रवाई हुई
तीनों कंपनियों के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिए गए हैं. साथ ही सप्लायरों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं. प्लेटफॉर्म्स को तुरंत धतूरे से जुड़ी सभी लिस्टिंग हटाने के लिए कहा गया है. अब आगे की कार्रवाई कंपनियों के जवाब और जांच पर निर्भर करेगी. इस मामले ने ऑनलाइन फूड सेफ्टी पर सवाल खड़े किए हैं. फिलहाल साफ है कि खाने की चीजों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

