Wednesday, November 4, 2026

जिनपिंग का भारत को गणतंत्र दिवस पर संदेश: ‘हाथी और ड्रैगन’ की जुगलबंदी पर जोर

न्यूज डेस्क : भारत सोमवार को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर चीन की ओर से भारत के लिए एक खास संदेश सामने आया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेजते हुए भारत-चीन संबंधों को लेकर सकारात्मक टिप्पणी की है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, अपने संदेश में जिनपिंग ने भारत और चीन को अच्छे पड़ोसी, दोस्त और साझेदार बताया।

भारत और चीन के संबंधों में लगातार सुधार

शी जिनपिंग ने कहा कि बीते एक साल में भारत और चीन के संबंधों में लगातार सुधार देखने को मिला है। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को न केवल द्विपक्षीय स्तर पर बल्कि वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए भी बेहद अहम बताया। चीनी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि चीन हमेशा से मानता रहा है कि भारत के साथ अच्छे पड़ोसी, मित्र और साझेदार के रूप में आगे बढ़ना दोनों देशों के हित में है।

हाथी और ड्रैगन की जुगलबंदी

इस मौके पर शी जिनपिंग ने एक बार फिर भारत-चीन साझेदारी को “हाथी और ड्रैगन की जुगलबंदी” के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन एक साथ नाचते हुए हाथी और ड्रैगन की तरह हैं, जो एशिया ही नहीं बल्कि दुनिया के भविष्य को भी प्रभावित कर सकते हैं। जिनपिंग ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दोनों देश आपसी आदान-प्रदान और सहयोग को और मजबूत करेंगे तथा एक-दूसरे की चिंताओं को समझते हुए स्वस्थ और स्थिर संबंधों को आगे बढ़ाएंगे।

गौरतलब है कि शी जिनपिंग की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारत-चीन संबंधों में बीते एक साल में कई अहम सकारात्मक कदम देखने को मिले हैं। वर्ष 2020 में गलवान घाटी की हिंसक घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय बातचीत और यात्राओं के जरिए रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार हुआ। अक्टूबर 2024 में दोनों देश सीमा गतिरोध को समाप्त करने पर सहमत हुए थे। इसके अलावा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर की चीन यात्रा और हाल ही में सीधी उड़ानों की बहाली ने भी द्विपक्षीय संबंधों को नई गति दी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर