राँची: देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू और सीजनल इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड की राजधानी राँची में समेत अन्य सभी जिलों में सावधानी बढ़ा दी है। इस संबंध में भारत सरकार के अपर सचिव डॉ राकेश गुप्ता द्वारा एहतियात भी जारी किया गया है। स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी की ओर से भी एक एडवाइजरी जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें: राँची में रविवार को भी खुला रहेगा बिजली ऑफिस, उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील
डॉक्टरों और पारामेडिकल कर्मियों को मास्क लगाकर उपचार करने और डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक लेने से माना किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक ने सभी सिविल सर्जनों और जिला सर्विलांस पदाधिकारियों को संभावित मरीजों की पहचान, जांच, उपचार, बचाव और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। निर्देश में मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी, जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आइएलआइ और एसएआरआइ मरीजों की स्क्रीनिंग करने के लिए भी कहा है।
मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के साथ समन्वय कर संदिग्ध मरीजों की जांच कराने का भी निर्देश दिया गया है। इसकी जांच की सुविधा रिम्स और जमशेदपुर स्थित एमजीएम में उपलब्ध है। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में संक्रमित मरीजों के लिए कम-से-कम एक बेड वाला आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। अस्पतालों को पीपीई किट, एन-95 और ट्रिपल लेयर मास्क, वीटीएम किट, दवाएं, ऑक्सीजन उपकरण तथा वेंटिलेटर जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है। जिला सर्विलांस इकाइयों को जांच से संबंधित दैनिक रिपोर्ट आइडीएसपी और आइएचआइपी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, उल्टी, सुस्ती, डायरिया और ठंड लगने जैसे लक्षणों वाले मरीजों पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। सांस लेने में परेशानी वाले और अस्पताल में भर्ती मरीजों को एसएआरआइ श्रेणी में रखकर निगरानी करने के लिए निर्देश दिया गया है।
देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू में स्वाइन फ्लू और सीजनल इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड स्वास्थ विभाग ने भी राजधानी राँची समेत सभी जिलों में भी धीरे-धीरे सतर्कता बढ़ा दी है। साथ ही राँची के अस्पतालों में अलग से आइसोलेशन वार्ड भी बनाया जाएगा।
मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी, जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आइएलआइ और एसएआरआइ मरीजों की स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया गया है। संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के साथ समन्वय करने को कहा गया है। झारखंड में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा रिम्स, रांची और एमजीएम, जमशेदपुर में उपलब्ध है।


