Thursday, July 23, 2026

जनभावनाओं पर आधारित होगा झारखंड का अबुआ बजट, सीएम हेमंत सोरेन ने गिनाई प्राथमिकता

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची में आयोजित बजट-पूर्व गोष्ठी बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी अबुआ बजट को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की हमेशा कोशिश रहती है कि राज्य का बजट जनभावनाओं के अनुरूप हो और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए।

सीएम ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी झारखंडवासियों से बजट को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि बजट सिर्फ आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें आम लोगों की आवाज और उम्मीदों को जगह मिले। सरकार को जो सुझाव मिल रहे हैं, उनका गंभीरता से अध्ययन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आने वाला अबुआ बजट हर वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से मिले सुझावों को बजट तैयार करने में शामिल करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा और कृषि क्षेत्र पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के समग्र विकास के लिए शिक्षा और कृषि को मजबूत करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा मजबूत होगी तो युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और अगर कृषि मजबूत होगी तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और रोजगार समेत सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ राज्य के हर जिले और हर वर्ग तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार चाहती है कि बजट ऐसा हो जिससे आम लोगों को सीधा फायदा मिले। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है। इस बजट-पूर्व गोष्ठी में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और कई गणमान्य लोग भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान बजट से जुड़े अलग-अलग मुद्दों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में यह भी विचार किया गया कि राज्य में विकास योजनाओं को और बेहतर तरीके से कैसे लागू किया जा सकता है और किन क्षेत्रों में ज्यादा निवेश की जरूरत है। सरकार का फोकस इस बात पर है कि बजट का सीधा फायदा आम जनता तक पहुंचे। सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाला अबुआ बजट राज्य के विकास को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरने की पूरी कोशिश करेगी और ऐसा बजट लाएगी जो झारखंड के भविष्य को मजबूत बनाए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर