Tuesday, April 21, 2026

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने डीजीपी को लिखा पत्र, पूर्व विधायक के लिए मांगी स्कार्ट की सुविधा

रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी को पत्र लिखकर सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो को रांची एयरपोर्ट से सिंदरी तक स्कॉट की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्रेज़री घोटाले की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

5 सालों से हैदराबाद में इलाजरत

अपने पत्र में आदित्य साहू ने लिखा है कि सिंदरी विधानसभा के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना महामारी के दौरान गंभीर रूप से पीड़ित होने के कारण विगत 5 वर्षों से अस्वस्थ हैं। उनका इलाज लंबे समय से हैदराबाद में चल रहा है।आगामी 14 अप्रैल को डॉक्टर की सलाह पर उन्हें उनके गृह नगर बोकारो लाया जा रहा है जहां आगे की चिकित्सा जारी रहेगी।

समर्थकों की उमड़ेगी भारी भीड़

लंबे समय से अपने क्षेत्र से बाहर रह रहे और गंभीर रूप से बीमार अपने नेता इंद्रजीत महतो को प्रत्यक्ष देखने के लिए जनता, उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी उत्साह है। रांची एयरपोर्ट से लेकर बोकारो तक हजारों की संख्या में उनके समर्थक, शुभचिंतक स्वागत के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में रांची से बोकारो तक इंद्रजीत महतो के वाहन की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सशस्त्र सुरक्षा गार्ड एवं स्कॉट वाहन उपलब्ध कराने हेतु विभाग को आवश्यक निर्देश दिया जाए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक की पत्नी तारा देवी भी मौजूद रहेंगी.

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर