Friday, October 30, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव में बागी उम्मीदवारों के खिलाफ जदयू ने की कार्रवाई, पूर्व मंत्री समेत 11 नेता पार्टी से निष्कासित

न्यूज डेस्क: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़े 11 नेताओं के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने कार्रवाई की है. पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. पार्टी का कहना है कि ये लोग विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी काम कर रहे थे.

जेडीयू की ओर से जारी बयान में कहा गया, “बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण व गतिविधियों में संलिप्तता के कारण निम्न सदस्यों को निलंबित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है.” बयान के मुताबिक़, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. जिन नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई है, उनमें शैलेश कुमार, संजय प्रसाद, श्याम बहादुर सिंह, रणविजय सिंह, सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह, आसमा परवीन, लब कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला शामिल हैं.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में शामिल जदयू 101, बीजेपी 101, लोजपा(रा) 29, हम और रालोमो 6-6 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर