Friday, October 30, 2026

मनेर में जनसुराज पार्टी की प्रचार गाड़ी पर हमला, RJD समर्थकों पर आरोप

बिहार :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी बीच पटना जिले के मनेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार की रात एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी गोपाल उर्फ संदीप सिंह की प्रचार गाड़ी पर हमला किया गया।

आरजेडी समर्थकों पर लगाया गया हमला करने का आरोप

जनसुराज पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि आरजेडी समर्थकों ने प्रचार गाड़ी को रोककर उस पर हमला किया और गाड़ी पर लगे बैनर-पोस्टर फाड़ दिए। इतना ही नहीं, हमलावरों ने गाड़ी चालक से आरजेडी का गाना बजाने का दबाव भी बनाया। जब ड्राइवर ने इंकार किया, तो उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

संदीप सिंह बोले -“यह लोकतंत्र पर हमला है”

प्रत्याशी संदीप सिंह ने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत मनेर थाना में दर्ज कराई गई है और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा – बिहार की जनता को अब यह तय करना है कि क्या वे अराजक माहौल में रहना चाहते हैं या बदलाव चाहते हैं।

घटना स्थल: ब्रह्मचारी गांव

घटना मनेर विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मचारी गांव की है। देर रात जनसुराज पार्टी की प्रचार गाड़ी जब वहां से गुजर रही थी, तभी करीब दर्जनभर असामाजिक तत्वों ने गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद गाड़ी पर हमला किया गया और गानों को लेकर विवाद बढ़ गया।

पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर