जमशेदपुर : आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के उपाध्यक्ष देवान गांधी के बेटे कैरव गांधी के अचानक लापता होने का मामला सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। मंगलवार को देर शाम कैरव की कार एनएच-33 पर कांदरबेड़ा के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में बरामद की गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बिष्टुपुर थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देवान गांधी की आदित्यपुर स्थित एम्पायर ऑटो प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी है। पूरा परिवार बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया में निवास करता है। कैरव ने मुंबई से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी और करीब छह माह पहले ही जमशेदपुर लौटे थे। लौटने के बाद वे परिवार के व्यवसाय में हाथ बंटा रहा था।


