राँची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम आधिकारिक तौर पर आज, 06 मई 2026 को प्रकाशित कर दिए हैं. खास बात यह है कि इस बार छात्र अपना स्कोर कार्ड सबसे पहले डिजीलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं. झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस परीक्षा में कुल छात्र 85,104 उपस्थित हुए, जिनमें से 81,144 सफल रहे. छात्रों यानी लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.34% रहा. वहीं छात्राएं कुल 1,25,991 उपस्थित हुईं, जिनमें से 1,21,814 सफल रहीं. इनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.68% रहा.
Highlights:
डिजीलॉकर पर जारी हुआ रिजल्ट
झारखंड बोर्ड के अध्यक्ष के आदेशानुसार, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नतीजों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव कर दिया गया है. छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक के जरिए अपना रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते हैं:
आधिकारिक लिंक: https://results.digilocker.gov.in/
इसे भी पढ़ें : सारंडा जंगल में मधुमक्खियों का हमला, गश्ती के दौरान CRPF जवान घायल
कैसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड?
सबसे पहले डिजीलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर जाएं.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के सेक्शन को चुनें.
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
आपका ‘मार्कशीट’ स्क्रीन पर होगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
विज्ञान संकाय
कुल परीक्षार्थी: 90,168
उत्तीर्ण: 74,771
प्रथम श्रेणी: 61,589
द्वितीय श्रेणी: 13,163
तृतीय श्रेणी: 16
पास प्रतिशत: 82.92%
कला संकाय
कुल परीक्षार्थी: 2,11,095
उत्तीर्ण: 2,02,962
प्रथम श्रेणी: 1,07,694
द्वितीय श्रेणी: 91,317
तृतीय श्रेणी: 3,947
पास प्रतिशत: 96.14% (सर्वाधिक)
वाणिज्य संकाय
कुल परीक्षार्थी: 21,078
उत्तीर्ण: 19,681
प्रथम श्रेणी: 12,030
द्वितीय श्रेणी: 7,468
तृतीय श्रेणी: 183
पास प्रतिशत: 93.37%
जिलावार प्रदर्शन
विज्ञान संकाय
लातेहार – 93.25% (टॉप जिला)
गुमला – 91.06%
कोडरमा – 90.83%
लातेहार, गुमला और कोडरमा शीर्ष पर रहे
सिमडेगा – 58.49% (सबसे कम)
वाणिज्य संकाय
सिमडेगा – 99.57% (टॉप)
दुमका – 98.63%
गुमला – 98.43%
अधिकांश जिलों का परिणाम 90% से ऊपर रहा
गढ़वा – 73.33% (निचले पायदान पर)
कला संकाय
गुमला – 99.52% (टॉप)
खूंटी – 99.46%
सिमडेगा – 99.36%
कई जिलों ने 95% से अधिक परिणाम दिया
पाकुड़ – 89.24% (सबसे कम)
विज्ञान संकाय: जिलावार परिणाम (%)
लातेहार – 93.25%
गुमला – 91.06%
कोडरमा – 90.83%
पलामू – 88.33%
देवघर – 88.33%
हजारीबाग – 87.99%
गिरिडीह – 87.49%
दुमका – 86.80%
पश्चिम सिंहभूम – 84.82%
धनबाद – 84.32%
बोकारो – 84.27%
रामगढ़ – 83.94%
चतरा – 82.21%
जामताड़ा – 78.31%
साहिबगंज – 76.76%
गढ़वा – 75.32%
गोड्डा – 74.97%
रांची – 73.11%
लोहरदगा – 71.26%
सरायकेला-खरसावां – 70.29%
पूर्वी सिंहभूम – 69.58%
पाकुड़ – 66.44%
खूंटी – 61.73%
सिमडेगा – 58.49%
वाणिज्य संकाय: जिलावार परिणाम (%)
सिमडेगा – 99.57%
दुमका – 98.63%
गुमला – 98.43%
पाकुड़ – 98.24%
लोहरदगा – 97.26%
खूंटी – 97.19%
चतरा – 97.10%
लातेहार – 97.01%
हजारीबाग – 96.25%
पलामू – 95.99%
रांची – 95.80%
बोकारो – 95.63%
रामगढ़ – 95.54%
धनबाद – 94.92%
कोडरमा – 93.19%
जामताड़ा – 92.45%
पूर्वी सिंहभूम – 91.32%
सरायकेला-खरसावां – 89.75%
पश्चिम सिंहभूम – 88.59%
साहिबगंज – 87.42%
गोड्डा – 86.98%
गिरिडीह – 86.70%
देवघर – 82.36%
गढ़वा – 73.33%
कला संकाय: जिलावार परिणाम (%)
गुमला – 99.52%
खूंटी – 99.46%
सिमडेगा – 99.36%
लातेहार – 98.71%
लोहरदगा – 98.68%
पश्चिम सिंहभूम – 98.19%
रामगढ़ – 97.77%
रांची – 97.74%
दुमका – 97.57%
हजारीबाग – 97.41%
धनबाद – 97.40%
पूर्वी सिंहभूम – 97.28%
सरायकेला-खरसावां – 96.97%
कोडरमा – 96.67%
गिरिडीह – 96.50%
चतरा – 95.82%
देवघर – 94.92%
पलामू – 94.54%
बोकारो – 93.12%
साहिबगंज – 93.02%
गढ़वा – 92.18%
जामताड़ा – 91.83%
गोड्डा – 91.69%
पाकुड़ – 89.24%
टॉपर्स लिस्ट (संकायवार)
विज्ञान संकाय
एम डी मुस्तफा अंसारी (धनबाद) – 489 अंक
मोहम्मद फैजान आलम (पलामू) – 483 अंक
अंकाक्षा कुमारी (सिमरिया) – 481 अंक
सना आफरीन (सरबदा हाई स्कूल) – 481 अंक
वाणिज्य संकाय
अजय प्रसाद (जमशेदपुर) – 472 अंक
कृति कुमारी बर्मन (रांची) – 472 अंक
प्रियांशु कुमारी (चाईबासा) – 471 अंक
कला संकाय
छोटी कुमारी (बोकारो) – 478 अंक
अंकित कुमार देव (दुमका) – 474 अंक
अंशु कुमारी (रांची) – 473 अंक


