Wednesday, July 29, 2026

ईरान पर हुआ सबसे बड़ा हमला, तेहरान में तेल डिपो पर अटैक

ईरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दिन में कहा था कि आज की रात ईरान के लिए सबसे बुरी रात होगी.इस बयान के कुछ घंटों बाद ही इजराइल ने ईरान पर नए हमले शुरू किए हैं. ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक शनिवार को तेहरान में एक तेल डिपो पर US और इजराइली हवाई हमले हुए, यह ईरान के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर पहला हमला था. हमले के बाद ऑयल स्टोरेज टैंक में आग लग गई, जिसके बाद धुंए का बड़ा गुब्बार उठा.

हमले के बाद आई फुटेज में आसमान में आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का बड़ा गुब्बार देखा जा सकता है. अभी हमले के नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है, लेकिन ये हमला अभी तक का तेहरान पर हुए हमलों में सबसे बड़ा माना जा रहा है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने शनिवार रात कहा कि उन्होंने तेहरान फैसिलिटी पर हमले के जवाब में इजराइल के हाइफ़ा में एक रिफाइनरी पर हमला किया है. ईरान ऑयल रिफाइनरी और डिपो पर हमले को आक्रामकता और आतंकवाद का काम मान रहा है और कई जानकारों ने इस तरह के हमलों को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ कहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर