Friday, August 7, 2026

रांची में JPSC छात्रों के मांगों के समर्थन में आईसा के विधानसभा घेराव के दौरान आईसा अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 14 दिनों से छात्रों का प्रदर्शन जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ जारी है. शुक्रवार को इन छात्रों की मांगों के समर्थन में छात्र संगठन आईसा भी सामने आया, जब आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोरा धरनास्थल पर पहुंची और आंदोलनरत व अनशन पर बैठे छात्रों से उन्होंने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने 14वीं जेपीएससी परीक्षा में हुई धांधली का मुद्दा उठाया साथ ही पूरे आंदोलन व छात्रों के न्यायपूर्ण मांगों को भी अपना समर्थन दिया.

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने बड़े सुधार का दिया संकेत, कहा- छात्रों से संवाद को तैयार सरकार, पूरे झारखंड से मांगे जाएंगे सुझाव

आईसा का विधानसभा मार्च

WhatsApp Image 2026 08 07 at 13.59.54

धरनास्थल पर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात के बाद आईसा का जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर बिरसा चौक से विधानसभा मार्च शुरू हुआ . बड़ी संख्या में छात्र-युवा हाथों में बैनर, तख्तियां और झंडे लेकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। इस प्रदर्शन में छात्रों की मांगों के समर्थन में AISA, SFI, AISF, RYA और AIYF सहित विभिन्न छात्र एवं युवा संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए  प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, दोषियों पर कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

इस दौरान ही अचानक उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब मौके पर मौजूद आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोरा पर एक युवक ने स्याही फेंक दी, इस घटना के बाद धरनास्थल पर अचानक अफरातफरी मच गया और वहां का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

मची भारी अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शांतिपूर्ण चल रहे आंदोलन के बीच ही अचानक कुछ लोगों ने नेहा बोरा की मौजूदगी का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया। इसी विरोध और तीखी नारेबाजी के बीच भीड़ में से किसी ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी। स्याही फेंके जाने के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य छात्रों और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि नेहा बोरा हाल ही में दिल्ली से इस छात्र आंदोलन को अपना और अपने संगठन का समर्थन देने के लिए रांची पहुंची थीं और उन्हें छात्रों के विधानसभा मार्च में भी शामिल होना था। उन पर हुए इस अचानक हमले और विरोध ने जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन को लेकर राज्य के सियासी माहौल को और भी ज्यादा गर्म कर दिया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर