Sunday, September 13, 2026

इंडिगो ने लौटाया संकट में परेशान हुए यात्रियों का पैसा

दिल्ली : 3 से 5 दिसंबर के बीच जिन यात्रियों की इंडिगो की उड़ानें रद्द हुई थीं, उनके लिए राहत की खबर आई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने शुक्रवार, 16 जनवरी को बताया कि इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों को पूरा किराया वापस कर दिया है। यानी जिन लोगों की टिकट कैंसल हुई थी, उनका पैसा अब उनके खाते में लौटा दिया गया है।
इसके अलावा, इंडिगो ने माफी के तौर पर यात्रियों को 5,000 रुपये का यात्रा वाउचर भी दिया है। इस वाउचर का इस्तेमाल यात्री अगले 12 महीनों के भीतर किसी भी इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग में कर सकते हैं। एयरलाइन का कहना है कि यह कदम यात्रियों को हुई असुविधा की भरपाई के लिए उठाया गया है।

इंडिगो की रिफंड घोषणा

हालांकि, रिफंड की घोषणा के बाद भी सोशल मीडिया पर कई लोग शिकायत कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि 2 से 9 दिसंबर के बीच अचानक सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, लेकिन उनमें से कई को अब तक पैसा नहीं मिला है। लोग पूछ रहे हैं कि सिर्फ 3 से 5 दिसंबर की उड़ानों का ही रिफंड क्यों किया गया, बाकी तारीखों का क्या होगा। इस पर डीसीसीए ने कहा कि वह लगातार इंडिगो के संपर्क में है और मामले की निगरानी कर रहा है। डीसीसीए के मुताबिक, 3 से 5 दिसंबर के बीच रद्द हुई सभी उड़ानों का रिफंड प्रोसेस पूरा कर लिया गया है और यात्रियों को उनकी पूरी राशि लौटा दी गई है।

इंडिगो यात्री मुआवजे के हकदार

साथ ही डीसीसीए ने याद दिलाया कि नियमों के तहत जिन यात्रियों की उड़ान रद होती है या जिनकी बोर्डिंग से इनकार किया जाता है, वे मुआवजे के हकदार होते हैं। ऐसे में अगर किसी यात्री को अभी भी रिफंड या मुआवजा नहीं मिला है, तो वह एयरलाइन में शिकायत दर्ज करा सकता है। कुल मिलाकर, 3 से 5 दिसंबर के यात्रियों के लिए समस्या काफी हद तक सुलझ गई है, लेकिन 2 से 9 दिसंबर के बीच प्रभावित अन्य यात्रियों की शिकायतें अभी भी बनी हुई हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर