Thursday, November 5, 2026

IND vs SA 1st Test Day 2: दूसरे दिन 15 विकेट गिरे, मुकाबला रोमांचक मोड़ पर

IND vs SA 1st Test Day 2: दूसरा दिन भी पूरी तरह से भारत के नाम रहा और अब इस मुकाबले में भारत ने अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है। साउथ अफ्रीक के कप्तान टेम्बा बवूमा अभी भी मौजूद हैं लेकिन साउथ अफ्रीका के मात्र तीन विकेट ही शेष हैं। दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे। अगर साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले में भारत को टक्कर देनी है तो उन्हें एक अच्छी साझेदारी की दरकार है। कल का दिन इस मैच का अंतिम दिन साबित होगा लेकिन अब देखना है कि परिणाम कल कौन से सत्र में आता है। भारत तो यही चाहेगा कि कल के दिन का पहला सत्र इस मैच का अंतिम सत्र हो।

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। बावुमा 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। कॉर्विन बॉश 1 रन बनाकर उनके साथ हैं। साउथ अफ्रीका ने 63 रन की बढ़त बना ली है। इससे पहले दिन का खेल की पहली पारी में 37 से आगे हुई। दूसरे दिन के खेल के पहले सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए और कप्तान शुभमन गिल भी रिटायर्ड हर्ट हुए। हालांकि, भारत ने 101 रन जोड़ा और पिच से स्पिनर्स को मदद मिल रही है। दूसरे सत्र में भारत ने अपने सभी विकेट गंवा दिए। गिल दोबारा बल्लेबजी करने नहीं उतरे। भारत ने 9 विकेट पर 189 रन बनाए और 30 रन की बढ़त हासिल की।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर