Thursday, July 23, 2026

ईरान में हालात को देखते हुए भारत सरकार की एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह

नई दिल्ली : भारत सरकार ने ईरान में मौजूदा हालात को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी 5 जनवरी 2025 को जारी पहले के निर्देशों की अगली कड़ी है। सरकार ने ईरान में मौजूद भारतीय छात्रों, तीर्थयात्रियों, कारोबारियों और पर्यटकों को उपलब्ध साधनों, खासकर वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्ति) पूरी सतर्कता बरतें और विरोध-प्रदर्शन या अशांत इलाकों से दूर रहें। साथ ही, स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखें और किसी भी स्थिति में ईरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।

सरकार ने यह भी कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक अपने पासपोर्ट, पहचान पत्र और अन्य जरूरी यात्रा व आव्रजन दस्तावेज हमेशा तैयार रखें। किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता होने पर वे तुरंत ईरान में स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करें। भारतीय दूतावास द्वारा जारी आपातकालीन संपर्क विवरण इस प्रकार हैं। मोबाइल नंबर: +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359
ईमेल: cons.tehran/@mea.gov.in

इसके अलावा, ईरान में मौजूद वे भारतीय नागरिक जिन्होंने अब तक दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे अपील की गई है कि वे सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जल्द पंजीकरण कराएं। अगर ईरान में इंटरनेट सेवाओं में बाधा के कारण पंजीकरण संभव न हो, तो भारत में मौजूद उनके परिजन यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भारत सरकार ने दोहराया है कि सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता प्रदान की

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर