Wednesday, July 29, 2026

पश्चिम एशिया संकट : अमेरिका के जवाब में ईरान ने जंग ख़त्म करने के लिए रखीं ये 5 शर्तें

न्यूज डेस्क : अमेरिका की ओर से संघर्ष विराम के लिए 15 सूत्रीय प्लान दिए जाने की ख़बरों के बीच ईरान ने संघर्ष विराम समझौते के लिए अपनी शर्तें बताई हैं. ईरान के सरकारी टीवी चैनल ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. यह जानकारी एक वरिष्ठ राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी के हवाले से दी गई है.

प्रेस टीवी ने उस अधिकारी का नाम या पद नहीं बताया, लेकिन अधिकारी के हवाले से कहा, “ईरान युद्ध अपनी शर्तों पर युद्ध ख़त्म करेगा.” ईरानी अधिकारी कई दफ़ा कह चुके हैं कि वे युद्ध का पूरा अंत चाहते हैं, सिर्फ़ युद्धविराम नहीं. प्रेस टीवी के मुताबिक़, अधिकारी ने युद्ध ख़त्म करने की पांच शर्तें बताई हैं.

– दुश्मन की तरफ़ से हो रहे ‘हमले और हत्याएं’ पूरी तरह रुकें

– ऐसा समाधान हो कि ईरान पर दोबारा युद्ध न थोपा जाए

– युद्ध से हुए नुक़सान के मुआवज़े की गारंटी मिले, इसका भुगतान हो

– पूरे मोर्चों पर और पूरे क्षेत्र में शामिल सभी समूहों के लिए युद्ध का अंत हो

– अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता और गारंटी मिलनी चाहिए कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर अधिकार जताने का हक़ है

इसे भी पढ़ें : खजाने को भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन की भेंट चढ़ाकर, आम आदमी पर बोझ बढ़ा रही हेमंत सरकार: अजय साह

मुंबई में स्थित ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने भी एक एक्स पोस्ट में इन्हीं शर्तों का ज़िक्र किया है. प्रेस टीवी का कहना है कि वॉशिंगटन अलग-अलग कूटनीतिक रास्तों से बातचीत की कोशिश कर रहा है. लेकिन तेहरान इन प्रस्तावों को स्वीकार करने लायक नहीं मान रहा.

इससे पहले अमेरिकी और इसराइली मीडिया ने दावा किया था कि अमेरिका ने युद्ध विराम समझौते के लिए ईरान को 15 सूत्रीय प्लान सौंपा था. ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान समझौता वार्ता करना चाहता है लेकिन ईरान की ओर से इससे इनकार किया गया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर