जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार, 24 सितंबर 2026 की सुबह दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की है। बताया जा रहा है कि करीब 5-6 की संख्या में अपराधियों ने बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया था। जिसके बाद बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद और लॉकर में रखे भरी संख्या में गहने लूटकर फरार हो गए। बता दिन, कि घटना सुबह करीब 09:15 मिनट की है। जानकारी के अनुसार बैंक उस समय खुला था और परिसर में साफ सफाई का काम चल रहा था।
Highlights:
रेनकोट पहनकर बैंक में पहुंचे अपराधी
बैंक के गार्ड ने बताया कि सभी अपराधी बारिश के कारण रेनकोट पहनकर बैंक में पहुंचे थे। जिससे उन्हे अपनी पहचान और चेहरे को छिपाने में मदद मिल रही थी। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया था। जब वहां के गार्ड संतोष कुमार ने अपराधियों का विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने बंदूक की बट से उनके साथ मारपीट की। जिसके कारण वह घायल हो गए। हथियारों के बल पर सभी को डराने के बाद अपराधी सीधे बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चैंबर में पहुंचते है।
मैनेजर अजीत को गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया
अपराधियों ने बैंक मैनेजर अजीत को गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया था। इसके बाद चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकाल लिये और साथ ही लॉकर में रखे काफी संख्या में कीमती गहने भी लूट लिये। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी दो बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए थे।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरू किया सघन चेकिंग अभियान
दिनदहाड़े बैंक में डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। और ग्रामीण एसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।


