Friday, August 7, 2026

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अनशन पर बैठे एक छात्र की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान चार दिनों से अनशन पर बैठे चार छात्रों में से एक छात्र की तबीयत शुक्रवार सुबह बिगड़ गई. मौके पर मौजूद छात्रों ने आननफानन में इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी, जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए बीमार छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीमार छात्र की पहचान राहुल क्रांति के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा में गूंजा छात्र आंदोलन का मुद्दा, बाबूलाल ने कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग की, कार्यवाही स्थगित

कमजोरी व सीने में दर्द की शिकायत

इस संबंध में मौके पर मौजूद छात्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से 4 छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अनशन और धरना प्रदर्शन कर रहे है. लगातार भूखे-प्यासे रहने के कारण एक छात्र की हालत अचानक बिगड़ गई. बीमार छात्र ने सीने में दर्द होने के साथ साथ कमजोरी की भी शिकायत की, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले उन्हें अनशन स्थल पर ही उसे तेज चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

अस्पताल में कराया गया भर्ती 

घटना के तुरंत बाद साथ में मौजूद आंदोलनकारी छात्रों ने एंबुलेंस को सूचना दी और स्थानीय पुलिस की मदद से बीमार छात्र को अस्पताल पहुंचाया .अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, लगातार अनशन के कारण छात्र का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल काफी नीचे गिर गया था, जिससे उसके शरीर में अत्यधिक कमजोरी आ गई थी. फिलहाल ड्रिप और आवश्यक दवाओं के जरिए उसकी हालत को स्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर