Tuesday, September 15, 2026

पुणे के नवले पुल पर भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों की टक्कर से लगी आग, 8 लोगों की मौत की पुष्टि

पुणे :  मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर दो कंटेनर ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिसके बाद एक ट्रक में भयंकर आग लग गई। टक्कर के बीच में एक कार फंस गई और आग की लपटों में पूरी तरह जल गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि आशंका है कि गाड़ियों में और लोग भी फंसे हो सकते हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना शाम के समय हुई, जब हाईवे पर दो बड़े कंटेनर ट्रक तेज रफ्तार में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक तुरंत आग की चपेट में आ गया और बीच में फंसी कार पूरी तरह कुचल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग तेजी से फैल गई, जिससे बचाव कार्य में मुश्किलें बढ़ गईं।

घायल अस्पताल में भर्ती

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सड़क पर फैली आग और धुंए के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे के वीडियो में दोनों ट्रकों को आग के गोले की तरह जलते हुए देखा जा सकता है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिकता घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। दमकल विभाग ने पानी के टैंकर भेजे और आग पर काबू पाने में कई घंटे लगे। अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य लगातार जारी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी चल रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। डीसीपी संभाजी कदम ने कहा कि आग बुझा दी गई है और सड़क को फिर से सुचारु करने के लिए वाहनों को हटाया जा रहा है।

Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : 243 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुप्रिया सुले ने जताया दुख

एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। पुलिस व प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है, जबकि हादसे का सही कारण जानने के लिए जांच जारी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर