Thursday, July 23, 2026

हर खेत तक पानी पहुंचे, इसी सोच के साथ सिंचाई सुविधाओं का कर रहे विस्तार : हेमंत सोरेन

दुमका : दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की प्रगति का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने परियोजना स्थल पर पहुंचकर प्रत्येक घटक का जायज़ा लिया और अधिकारियों से वर्तमान स्थिति, पूर्ण किए गए काम तथा शेष बचे कार्यों की जानकारी ली।

ेगमपो

मुख्यमंत्री ने मौके पर स्पष्ट कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना दुमका क्षेत्र के हजारों किसानों की जीवनरेखा साबित होगी, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और संवेदकों को निर्देश दिया कि शेष बचे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए, जिससे किसानों को जल्द सिंचाई सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर सिंचाई परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से रानेश्वर और आसपास के इलाकों में खेती योग्य भूमि में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी, जिससे पैदावार में सुधार होगा और किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।

परियोजना से जुड़े इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अधिकांश सिविल कार्य पूरे किए जा चुके हैं। वहीं, पाइपलाइन बिछाने, पंप इंस्टालेशन और विद्युत कनेक्शन जैसे अंतिम चरण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि तय समय पर परियोजना को शुरू कर किसानों तक पानी पहुँचाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनकी जरूरतों और उम्मीदों को समझा। ग्रामीणों ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और जल्द पूर्ण होने की उम्मीद जताई। सरकार की ओर से कहा गया है कि इस परियोजना के चालू होने के बाद दुमका के मसलिया–रानेश्वर क्षेत्र में सिंचाई संकट काफी हद तक खत्म हो जाएगा और कृषि गतिविधियों को नया जीवन मिलेगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर