Wednesday, September 23, 2026

झारखंड में 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव का असर

रांची: झारखंड में कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भारत के पूर्व-मध्य और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के कारण झारखंड के कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें : 23 सितंबर का राशिफल: जाने अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आज का दिन

इधर आज बुधवार सुबह से ही राजधानी राँची में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ये बारिश फिलहाल थमने वाली नहीं है। आज और कल जिले में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई गयी है।

वहीं गुरूवार 24 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के साथ उनसे सटे मध्य झारखंड के राँची, गुमला और खूँटी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि 25 और 26 सितंबर को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई गयी है। 27 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर