Wednesday, July 29, 2026

हज़ारीबाग ट्रिपल मर्डर शर्मसार करने वाली घटना, दोषी बख्शे नहीं जाएंगें : डॉ. इरफान अंसारी

हज़ारीबाग : जिले के मोरांगी, पौता में घटित ट्रिपल मर्डर की दर्दनाक और हृदयविदारक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। 21 वर्षीय वसीफा नाज़, 19 वर्षीय सानिया परवीन एवं 25 वर्षीय मोहम्मद आदिल का शव तालाब से बरामद होना बेहद दुखद, चौंकाने वाला तथा मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। इस जघन्य अपराध ने समाज की आत्मा को झकझोर दिया है।

इसे भी पढ़ें : रिम्स में SFC के स्वीकृति बिना 1 करोड़ रूपये से अधिक की निविदाओं की होगी उच्चस्तरीय जांच

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रांची जाने के क्रम में तुरंत हज़ारीबाग सदर अस्पताल पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में लोग न्याय की मांग को लेकर उपस्थित थे। मंत्री ने सबसे पहले पोस्टमार्टम हाउस जाकर तीनों मृतकों के शवों को देखा तथा गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन एवं पीड़ित परिजनों के साथ लंबी बैठक कर पूरे मामले की गंभीर समीक्षा की।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट और कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी चाहे कोई भी हो, किसी भी स्थिति में बचना नहीं चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार के प्रत्येक सदस्य का बयान लिया जाए, हर पहलू की बारीकी से जांच की जाए तथा वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “अपराधी की कोई जात, धर्म या पहचान नहीं होती, उसकी केवल एक पहचान होती है — वह हत्यारा है। ऐसे अपराधियों का स्थान केवल जेल की सलाखों के पीछे है। झारखंड सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है।”

उन्होंने कहा कि इस मामले को उन्होंने अत्यंत गंभीरता से लिया है और जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि हर हाल में दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाए। तीनों शवों का मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया है ताकि निष्पक्ष और विस्तृत रिपोर्ट सामने आ सके। रिपोर्ट आते ही कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे, जिसके आधार पर कार्रवाई और तेज की जाएगी।

मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। परिवार खुद को अकेला न समझे। न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, चैन से नहीं बैठा जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड सरकार अन्याय, अपराध और अत्याचार के खिलाफ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। राज्य में कानून का राज स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्दोषों के खून का हिसाब लिया जाएगा और दोषियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो समाज के लिए मिसाल बने। “न्याय होगा, हर हाल में होगा — और दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर ही सरकार चैन लेगी।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर