Wednesday, June 17, 2026

गुमला : पालकोट बाजार लूटकांड का पर्दाफाश, हथियार समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

गुमला : पालकोट बाजार में कारोबारियों से नगद राशि लूटकर फरार हुए अपराधियों के गिरोह का गुमला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, मैगजीन, लूट की राशि और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

इसे भी पढ़ें: अंगदान कई व्यक्तियों के जीवन की नई शुरूआत, जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता आवश्यक : हेमन्त सोरेन

पुलिस टीम जब छापेमारी करते हुए ग्राम कूरा पाकरटोली के समीप पहुंची तो ग्रामीणों ने लूट की घटना में शामिल एक संदिग्ध युवक को पकड़ रखा था। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रमेश साहू (21 वर्ष), पिता गोपाल साहू, निवासी पुटो सासनटोली, थाना घाघरा के रूप में बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार अन्य सदस्यों को भी धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपितों में किशन महतो, निमा बड़ाईक, सुमन सिंह और कमल सिंह शामिल हैं। सभी गुमला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, तीन मैगजीन, पांच जिंदा गोलियां, 12 हजार 500 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर