Tuesday, October 6, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बापू वाटिका में राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का ये शुभ अवसर भारत के इतिहास का एक ऐसा दिन है कि जबतक ये देश रहेगा इस दिन को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश के दो महान विभूतियों का जयंती दिवस है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : चाईबासा के नोवामुंडी स्थित डीपासाई जंगल में मादा हाथी की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

WhatsApp Image 2026 10 02 at 13.15.30

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का दुनिया में एक अलग इतिहास रहा है, जहां ऐसे महान विभूतियों ने जन्म लेकर इस देश का मार्गदर्शन किया। आज उनके आदर्शों को कंधे में लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमें गर्व है कि ऐसे महान विभूति हमारे बीच रहे और हमेशा वे हमारे दिल में रहेंगे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि बापू के विचार और उनका जीवन दर्शन युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा। राज्य सरकार बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ संकल्पित है।

इस अवसर पर सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। संपूर्ण परिसर बापू के प्रिय भजनों और देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर