मध्य प्रदेश : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला करवाचौथ का व्रत कर रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह यह व्रत पति के लिए नहीं, बल्कि अपने दोस्त के लिए रख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि वह बाजार के बीचो-बीच, सार्वजनिक स्थान पर पूजा कर रही है और आसपास लोग आश्चर्य से देख रहे हैं
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने अपना पारंपरिक व्रत का रूपधारण किया है, चूड़ी, साड़ी, मेहंदी आदि और पूजा सामग्री के साथ पूजा करते हुए नज़र आ रहे है। कुछ यूजर्स ने टिप्पणी की है कि यह एक तरह की नार्म ब्रेकिंग घटना है, व्रत की परंपरा को नए अंदाज में पेश करना।
लोगों की प्रतिक्रियाएं आलोचना और समर्थन दोनों
वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने इसे संस्कृति और परंपरा से हटके बताया और कहा कि व्रत तो पारंपरिक रीति से पति की लंबी उम्र और कल्याण के लिए रखा जाता है। वहीं कई लोग इसे नारी स्वतंत्रता और नए विचारों का उदाहरण कह रहे हैं। उनका कहना है कि व्रत की भावना बदल रही है और लोग अपनी भावनाओं के अनुसार परंपराओं को नया अर्थ दे रहे हैं।
सामाजिक स्वरूप
दरअसल, दोनों कंटेंट क्रिएटर है और सोशल मीडिया पर फनी विडियो डालते है। वे अपनी सफाई में कहते है कि- उनका मकस्द किसी को ठेस पहुंचाना नहीं है बल्कि यह एक हंसी मज़ाक वाला वीडियो सूट हो रहा है। लेकिन ऐसे वायरल कंटेंट अक्सर सार्वजनिक बहस को जन्म देते हैं, कि परंपराएं कितनी लचीली हो सकती हैं, और व्यक्ति कितनी आज़ादी से अपनी मान्यताओं को व्यक्त कर सकता है।
परंपरा vs नवाचार – चर्चा का केंद्र
यह घटना इस बात को उजागर करता है कि परंपराओं को समय के साथ कैसे नए रूप दिए जा सकते हैं।
कुछ लोग कहते हैं कि धर्म और त्योहारों की आत्मा परंपराओं में नहीं, भावना और श्रद्धा में है। यदि व्यक्ति सच्ची श्रद्धा के साथ किसी को शुभकामना देना चाहता है, तो वह भी नया आयाम हो सकता है। करवाचौथ व्रत परंपरागत रूप से पति के लिए रखा जाता है, लेकिन वायरल वीडियो ने इसे एक नए नजरिए से पेश किया है।


