Saturday, June 13, 2026

TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता समेत दो और नेता हुए गिरफ्तार

न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में बिधाननगर नगर पालिका के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता को एक व्यवसायी से एक करोड़ रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार रात उन्हें रायगाछी स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

व्यवसायी की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक व्यवसायी ने सब्यसाची दत्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनसे एक करोड़ रुपए की मांग की गई और धमकाने की कोशिश की गई। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद दत्ता को गिरफ्तार किया गया। उन पर रंगदारी और अवैध वसूली से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं।

TMC और BJP दोनों में रह चुके हैं दत्ता

सब्यसाची दत्ता पश्चिम बंगाल की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में बारासात सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दत्ता साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे, लेकिन कुछ वर्षों बाद फिर से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में लौट आए थे।

बिधाननगर और नंदीग्राम के नेता गिरफ्तार

दत्ता की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब बिधाननगर के पूर्व विधायक और राज्य सरकार में मंत्री सुजीत बोस को भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नगर निकाय नौकरी घोटाले के मामले में हिरासत में लिया है। इससे राज्य की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे भ्रष्टाचार के मामलों पर बढ़ती कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

इधर नंदीग्राम से भी एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने टीएमसी नेता अब्दुल अलीम अलराजी को वसूली और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।

अभिषेक बनर्जी को CID का नोटिस

वहीं विधानसभा हस्ताक्षर मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को सीआईडी ने नोटिस जारी किया है। उन्हें मंगलवार शाम 5 बजे तक जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। सीआईडी इस मामले में दस्तावेजों और हस्ताक्षरों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: AAP नेता संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, दिल्ली-नोएडा समेत कई ठिकानों पर रेड

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर