Tuesday, July 21, 2026

विदेशी खिलाड़ियों ने IPL से अपना नाम लिया वापस , PSL खेलने को तैयार

खेल डेस्क: IPL 2026 के लिए टीम और मैनेजमेंट दोनों ही तैयारी में लगे हुए, लेकिन उसी बीच कुछ विदेशी खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने नाम ही आईपीएल से वापिस ले लिया। फाफ डू प्लेसिस ने पहले अपना नाम आईपीएल से 2026 के लिए पीछे कर लिया। फिर उसके बाद अब इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भी IPL 2026 से हटकर PSL 2026 में खेलने का फैसला कर लिया है और चार दिनों में ऐसा कदम उठाने वाले ये दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल में न खेलने के फैसले की पुष्टि मोईन अली ने खुद की, उन्होंने कहा की वो आईपीएल से हटकर इस बार psl खेलना चाहेंगे।  बता दें की IPL 2026 ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। इससे पहले वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे, फिर कोलकाता में आए और उसके बाद इस बार उन्हे टीम ने रीटैन नहीं किया, ऐसे में अब उन्होंने इस लीग से ही हटने का फैसला कर लिया है।

मोईन अली ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा की वो psl के लिए काफी उत्साहित हैं और इस बार आईपीएल नहीं खेलेंगे। उन्होंने लिखा की, ये टॉप t20 लिगों में से एक है और इस लीग में हर टीम में टॉप क्लास प्लेयर खेलते हैं। पाकिस्तान में खेलना हर दम एक नया अनुभव और उत्साह देता है। वहाँ के खेल का स्तर भी ऊंचा है। और आशा है की ये सफर भी एक यादगर सफर रहेगा।

वहीं कोलकाता के एक और स्टार खिलाड़ी, आंद्रे रसल ने भी 2026 के आईपीएल से पहले ही सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। रसल ने विडिओ साझा करते हुए कहा की, मैंने आईपीएल से सन्यास लेने का फैसला कर लिया है। हालांकि मै देश भर में इस फॉर्मैट में अलग अलग लिगों में खेलते नज़र आऊँगा , लेकिन आईपीएल से सन्यास ले रहा हूँ। मैंने बहुत अच्छा समय बिताया है, छक्के मारे, एम वीपी जीते, लेकिन आपको पता होना चाहिए की कब कहाँ से सन्यास लेना चाहिए।

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर