Thursday, August 6, 2026

झारखण्ड दौरे पर आए फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता जावेद पठान, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से की मुलाकात

रांची: झारखण्ड दौरे पर आए फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता जावेद पठान ने गुरूवार को झारखण्ड विधानसभा का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से शिष्टाचार भेंट की। माननीय अध्यक्ष महोदय से हुई औपचारिक भेंटवार्ता के दौरान जावेद पठान ने अपने अभिनय सफर के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर अध्यक्ष ने जावेद पठान को शॉल तथा स्मृति-चिह्न भेंट की। इस दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कांग्रेस केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से है चिपकी, छात्रहित से इन्हें कोई सरोकार नहीं : आदित्य साहू

मूल रूप से झारखण्ड के धनबाद निवासी जावेद पठान के पिता बीसीसीएल में कार्यरत थे। उन्होंने हिंदी फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों,संगीत एलबमों, विज्ञापनों एवं वेब सीरीज़ में अभिनय कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। फिल्मी दुनिया और देश में झारखण्ड का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि धारावाहिक “देवों के देव महादेव” से उन्हें व्यापक पहचान मिली तथा “जोधा अकबर” ने उन्हें टेलीविजन उद्योग में एक स्थापित अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई।

WhatsApp Image 2026 08 06 at 18.55.02

अब तक वे 2 फिल्मों, 18 टेलीविजन धारावाहिकों, 3 संगीत एलबम (ज़ी म्यूज़िक), उनकी दो नई फिल्में शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली हैं। उन्होंने “Horror Love Story” (2021), “Caste of Love” (2022) एवं “NRI Wives” (2023) जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है तथा लोकप्रिय धारावाहिक “विघ्नहर्ता गणेश” में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया है।

जावेद पठान ने कहा कि झारखण्ड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता एवं फिल्मांकन के लिए उपलब्ध आकर्षक स्थलों से समृद्ध राज्य है। उन्होंने विशेष रूप से धनबाद, पारसनाथ एवं तोपचांची क्षेत्र की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन, निवेश एवं फिल्म निर्माण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने झारखण्ड सरकार द्वारा फिल्म संस्थान स्थापित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य के युवाओं के लिए फिल्म एवं मनोरंजन उद्योग में नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जावेद पठान अपने कला और पहचान के माध्यम से झारखंड का नाम रौशन किया है। झारखंड के कला, संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर एवं क्षेत्रीय प्रतिभाओं को फिल्म माध्यम से व्यापक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी है। अध्यक्ष ने उनके आने वाली फ़िल्म और धारावाहिकों के लिये उन्हें शुभकामनाएँ भी दी ।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर