Friday, October 30, 2026

गाजियाबाद की घटना पर बोले फिल्म अभिनेता सोनू सूद, बचपन को एल्गोरिथम नहीं, गाइडेंस चाहिए

मुंबई: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी से सामने आए दर्दनाक ट्रिपल सुसाइड मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में तीन नाबालिग बहनों की मौत हुई है। मामले पर अब अभिनेता सोनू सूद ने भी प्रतिक्रिया दी है और बच्चों की ऑनलाइन आदतों को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट साझा कर शोक व्यक्त करते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की।

बचपन को गाइडेंस की जरूरत

सोनू सूद ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह घटना किसी हिंसा या अभाव का नतीजा नहीं, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लत के अदृश्य दबाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई को छोड़कर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगनी चाहिए। अभिनेता ने साफ कहा, बचपन को गाइडेंस की जरूरत है, एल्गोरिथम की नहीं। देखभाल चाहिए, लगातार स्क्रीन नहीं।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह किसी को दोष देने का मामला नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा का सवाल है। सोशल मीडिया इंतजार कर सकता है, लेकिन बचपन नहीं, यह संदेश उन्होंने एक वीडियो के जरिए भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की चुप्पी और व्यवहार पर ध्यान देने की अपील की।

क्या है पूरा मामला

यह मामला गाजियाबाद की ‘भारत सिटी’ सोसायटी का है, जहां 12, 14 और 16 साल की तीन बहनों की मौत हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चियां एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम और कोरियन कल्चर से जुड़ी डिजिटल गतिविधियों में अत्यधिक समय बिता रही थीं। जांच के दौरान एक डायरी भी मिली है, जिससे उनके मानसिक दबाव की ओर संकेत मिलता है। परिवार का कहना है कि बच्चियां ऑनलाइन दुनिया में इतनी उलझ गई थीं कि वास्तविक जीवन से कटती चली गईं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर