Sunday, September 20, 2026

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार मदद को आगे आए, ऑटो ड्राइवर के इलाज का खर्च करेंगे वहन

मनोरंजन डेस्क : एक्टर अक्षय कुमार के काफिले की एक कार का 19 जनवरी की रात मुंबई के जुहू स्थित इलाके में एक्सीडेंट हो गया। स्पीड से आ रही मर्सिडीज कार ने एक ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मारी, जिसकी वजह से ड्राइवर ने अपने ड्राइविंग से नियंत्रण खो दिया और वह सीधा अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वाली कार से जा टकराया।

इस हादसे में वो ऑटो रिक्शा ड्राइवर घायल हो गया और उसे आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका ट्रीटमेंट शुरू हुआ। ऑटो ड्राइवर को जब चोट आई थी, तब अक्षय कुमार ने खुद की गाड़ी से निकलकर ऑटो ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। ड्राइवर को अस्पताल पहुंचवाने तक ही अक्षय कुमार ने जिम्मेदारी नहीं निभाई, बल्कि ऑटो चालक के ट्रीटमेंट को लेकर लगातार उनकी टीम परिवार से संपर्क बनाए रखी है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जिस ऑटो रिक्शा चालक का एक्सीडेंट अक्षर कुमार के कार से हुआ उसकी पहचान 22 साल के वाशिद खान के रूप में की गई। वाशिद के भाई ने मिड से खास बातचीत में बताया कि एक्सीडेंट की वजह से उनके भाई का जॉ लाइन फ्रैक्चर हो गया, जिसकी सर्जरी चल रही है। उन्होंने इस पूरे घटना के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरा भाई सुबह अपना ऑटो लेकर निकला था और पैसेंजर को छोड़ने के लिए जुहू इलाके में गया हुआ था। वह ड्राइव कर रहा था, जब एक बड़ी गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मारी और पूरा ऑटो घटने में क्षतिग्रस्त हो गया।

वाशिद के भाई ने आगे कहा, “वहां के लोकल निवासियों ने मेरे भाई को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने बोला कि जॉ की सर्जरी करवाना बहुत जरूरी है। ऑटो ड्राइवर माता-पिता के साथ ही रहता है। इस बातचीत के दौरान जियाव मुस्तफा ने ये भी क्लियर किया कि अक्षय कुमार की टीम लगातार उनके मेडिकल खर्चे और भाई की हेल्थ को लेकर फैमिली से अपडेट लेते रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले मर्सिडीज चालक को अरेस्ट किया है। पुलिस ने उस शख्स पर लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना तरीके से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान राधेश्याम राय के रूप में की गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर