Wednesday, July 29, 2026

द्वारका में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार और एक घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (AATS) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक को गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, AATS टीम को जानकारी मिली थी कि लगरपुरिया गैंग के दो बदमाश श्याम विहार इलाके में आने वाले हैं। इस इनपुट के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में ट्रैप लगाया और दोनों आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई।

 चेतावनी फिर फायरिंग शुरू

जैसे ही संदिग्ध बदमाश मौके पर पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन बदमाशों ने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद दोनों बदमाशों को काबू में कर लिया गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: राँची में टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में डेयरी फार्म के पास युवक का मिला शव, मृतक की अब तक पहचान नहीं

हालिया फायरिंग की घटना में थे शामिल

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हाल ही में द्वारका क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय आपराधिक गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गैंग से जुड़े अन्य अपराधों और सदस्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर