Wednesday, July 29, 2026

दरभंगा ज्वेलरी लूट कांड के बाद आरोपी-पुलिस के बीच मुठभेड़, एक घायल और चार गिरफ्तार

बेगूसराय: दरभंगा के बड़ा बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई करोड़ों की लूट के बाद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बेगूसराय में एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ज्वेलरी दुकान से करीब 25 लाख रुपए नकद और लगभग दो करोड़ रुपए के जेवरात की लूट हुई थी।

बेगूसराय में बदमाशों का सुराग

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने नारायणपुर चौक के पास इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि बदमाश घर और खेतों में छिपे हुए थे। जब पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं मौके से चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैर। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

एसपी ने मैके पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पूरे मामले की जांच तेज करने को कहा। पुलिस का कहना है कि इस लूट कांड में और भी अपराधी शामिल हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही लूटे गए नकद और जेवरात की बरामदगी के लिए भी प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, रडार से गायब होने से पहले क्या हुआ था? पढ़ें पूरी डीटेल 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर