Friday, October 30, 2026

बोकारो में बढ़ रहा हाथियों का उत्पात, भय से लोग छत पर गुजार रहे रात, ड्रोन से हो रही निगरानी

बोकारो: गोमिया प्रखंड के गांगपुर व आसपास के जंगल से सटे गांवों में जंगली हाथियों के लगातार हमलों के बाद ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जान-माल के लगातार नुकसान के कारण कई ग्रामीण अपने घरों में सोने से डर रहे हैं और मजबूरी में दूसरों के पक्के छतों पर रात गुजार रहे हैं।

ड्रोन से हाथी की तलाश तेज

गोमिया प्रखंड के महुआटांड़, बड़की पुन्नू और लुगुबुरु क्षेत्र में जंगली हाथियों की लगातार गतिविधियों के बाद वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पेटरवार के गागा क्षेत्र में भी वन विभाग के कर्मी सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। हाथी को खोजने के लिए पांच-पांच सदस्यों के समूह बनाकर जंगल और गांवों के आसपास सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

अभियान में पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से आई विशेष टीम भी शामिल हो गई है, जो हाथियों की गतिविधियों और मूवमेंट पर नजर रखे हुए है। प्रशासन और वन विभाग की ओर से सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की गई।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर