Saturday, September 12, 2026

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

न्यूज डेस्क : भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) के गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की घोषणा की है. जिन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में यह होना है, उसमें अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल है. चुनाव आयोग का कहना है कि यह विशेष पुनरीक्षण दोहराए गए नामों को हटाने और मृत मतदाताओं के नाम मिटाने के लिए किया जा रहा है.

WhatsApp Image 2025 10 27 at 18.56.42

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि एसआईआर का पहला चरण पूरा हो गया है. बिहार में एसआईआर सफल रहा है और बिहार में लोगों ने चुनाव आयोग पर विश्वास भी जताया. एसआईआर की आवश्यकता पर पहले ही बहुत चर्चा हो चुकी है, ऐसे में हर चुनाव से पहले इलेक्टरोल रोल का रिवीजन आवश्यक है. इसके कई कारण हैं- जैसे तेज़ी से हो रहा शहरीकरण, लोगों का पलायन, युवा नागरिकों का मतदान के योग्य होना और अवैध विदेशी नागरिकों का मतदाता सूची में शामिल हो जाना.

देश में कब-कब हुए एसआईआर

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों से लगभग हर राजनीतिक पार्टी ने मतदाता सूची के शुद्ध न होने को लेकर लगातार शिकायतें दी हैं. पहले 1951 से लेकर 2004 तक लगभग आठ बार एसआईआर चुनाव आयोग ने कराया है. अंतिम एसआईआर लगभग 21 साल पहले 2002 से लेकर 2004 में पूरा किया गया था. बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर की घोषणा की गई थी. 

दस्तावेज कौन से होंगे मान्य

एसआईआर के लिए स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची में पहचान पत्र, पेंशन पेमेंट ऑर्डर, पासपोर्ट, बोर्ड/यूनिवर्सिटी डिग्री, आवास प्रमाण पत्र, आधार समेत कई अन्य दस्तावेज शामिल हैं. वहीं, आधार के बारे में ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि आधार नागरिकता, डोमिसाइल या जन्मतिथि का प्रमाण नहीं है, लेकिन एसआईआर में पहचान पत्र के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

एसआईआर से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण तारीख

प्रिंटिंग/ट्रेनिंग: 28 अक्तूबर से 3 नवंबर, 2025

घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी जुटाना: 4 नवंबर से 4 दिसंबर, 2025

ड्राफ़्ट इलेक्टोरल रोल जारी करने की तारीख: 9 दिसंबर, 2025

आपत्ति दर्ज कराने की अवधि: 9 दिसंबर, 2025 से 8 जनवरी, 2026

सुनवाई और सत्यापन: 9 दिसंबर, 2025 से 31 जनवरी, 2026

अंतिम इलेक्टोरल रोल जारी करने की तारीख: 7 फ़रवरी, 2026

असम का नाम इसमें क्यों नहीं है?

मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जब ये पूछा गया कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की एसआईआर वाली सूची में असम का नाम क्यों नहीं है तो उनका कहना था, “जैसा कि आपको पता होगा कि भारतीय नागरिकता कानून में असम के लिए अलग प्रावधान है. और दूसरा विषय ये है कि सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में वहां पर नागरिकता की जांच का कार्यक्रम लगभग पूरा होने वाला है. ऐसी स्थिति में 24 जून को एसआईआर का जो ऑर्डर जारी किया गया था, वो पूरे देश के लिए था. हालांकि, असम पर लागू नहीं होता. इसलिए असम के लिए अलग से रिवीजन के आदेश जारी किए जाएंगे.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर