Saturday, September 12, 2026

सुबह ऑयली स्किन देखकर तुरंत न लगाएं यह चीजें, जाने क्या कहते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट !

लाइफस्टाइल डेस्क : सुबह उठते ही यदि आप भी अपने चेहरे को लेकर थोड़ा ऑयली या चिपचिपा महसूस करते हैं और तुरंत चेहरे पर कुछ न कुछ लगाने लगते हैं। कोई घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं, तो कोई बिना सोचे-समझे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगता है। तो फिर यह जान लें कि हर चीज सुबह के समय चेहरे पर लगाना सही नहीं होता?

इसे भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बहन श्वेता ने कहा – सीबीआई जांच की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार

ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह के समय स्किन पर कुछ भी लगाने से पहले अपनी स्किन टाइप और प्रोडक्ट के असर को सही से समझना बेहद जरूरी है। खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो गलत चीज लगाने से चेहरे पर जलन, ड्राईनेस या पिंपल्स जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए सुबह उठते ही चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले।

नींबू सीधे चेहरे पर न लगाएं

नींबू को अक्सर त्वचा को निखारने के लिए घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसे कभी भी सीधे चेहरे पर लगाना सही नहीं माना जाता। नींबू में मौजूद एसिडिक तत्व कुछ लोगों की स्किन पर जलन या इरिटेशन पैदा कर सकते हैं। धूप के संपर्क में आने पर यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है। इसलिए सुबह उठते ही नींबू का रस सीधे चेहरे पर लगाने से बचें।

स्क्रब का प्रयोग कब करें

कुछ लोग सुबह उठते ही चेहरे को चमकाने के चक्कर में जोर-जोर से स्क्रब करने लगते है जिसके कारण स्किन पर जरूरत से ज्यादा घर्षण हो सकता है और जलन बढ़ सकती है। रोजाना स्क्रब करने के बजाय अपनी स्किन टाइप के हिसाब से माइल्ड क्लेंजर का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन  हो सकता है।

और अगर आपकी स्किन पहले से ऑयली है, तो बहुत ज्यादा हैवी या ग्रीसी क्रीम लगाने से बचें क्यूंकि इससे चेहरा चिपचिपा महसूस हो सकता है और कुछ लोगों में पोर्स बंद होने की समस्या भी हो सकती है। और दिन के समय हल्का, स्किन टाइप के मुताबिक मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए।

सुबह उठने के बाद हमें अपने चेहरे को हल्के क्लेंजर से साफ करना चाहिए, फिर अपनी स्किन के मुताबिक मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए और दिन में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए। और अगर किसी चीज को लगाने के बाद जलन, खुजली महसूस हो, तो उसे तुरंत हटाएं और दोबारा इस्तेमाल करने से बचें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर