Friday, April 24, 2026

इंटर का रिजल्ट देख आहत हुई छात्रा ने कर ली आत्महत्या, 3 विषयों में हो गई थी फेल

उरई: यूपी के उरई के सुलखना की रहने वाली एक छात्रा ने इंटर का रिजल्ट देखकर पूरी तरह से टूट गई और आत्महत्या कर ली. 3 विषयों में फेल होने के कारण उसे काफी आहत पहुंचा और उसने घर पर ही ऐसा कदम उठा लिया. रिजल्ट निकलते समय वह घर पर अकेली थी.

भाई के अनुसार, बहन बायोलॉजी लेकर पढ़ाई कर रही थी. मृतका की पहचान राजबहादुर जाटव की 18 वर्षीय पुत्री राधा गंभीर सिंह के रुप में हुई है जो इंटर कॉलेज छिरिया सलेमपुर की छात्रा थी. पिता कोंच चले गए, मां गुड्डी देवी पड़ोस में हुई गमी में चली गई और भाई शिवम किसी काम से बाहर चला गया. वहीं राधा घर पर अकेली थी.

इसे भी पढ़े: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था होगी मजबूत, अस्पताल में नियुक्त होंगे 666 स्पेशलिस्ट डॉक्टर

3 विषयों में हो गई थी फेल 

शाम के लगभग 4 बजे इंटर का रिजल्ट जारी हुआ और राधा ने अपना रिजल्ट देखा जिसमें वह 3 विषयों में फेल थी. फेल होने पर वो इतनी निराश हो गई कि उसने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी. कुछ देर के बाद उसकी सहेलियां रिजल्ट की जानकारी लेने घर आईं जहां उन्होंने राधा को फंदे से लटका हुआ देख घबरा गई और तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी. यह सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया.

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षण अभिनंद्र सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंची. उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कानूनी दस्तावेज तैयार किया फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुत्री अपने पिता से कहती थी कि वह इंटर में अगर फेल होगी तो आत्महत्या कर लेगी. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है.

यूपी में इंटर का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड में 12वीं क्लास की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 24 मार्च 2026 तक आयोजित हुईं. जो प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए विभिन्न एग्जाम सेंटर पर आयोजित हुआ था. जिसमें करीब 55,553 छात्र और 1,03,236 छात्राएं 12वीं की परिक्षा में शामिल हुए थे. यूपी में 23 अप्रैल 2026 की शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ था.

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर