Friday, April 24, 2026

बिहार में रिश्वत लेते को रंगे हाथ धराया BCO, आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी

रोहतास: बिहार के रोहतास में निगरानी विभाग ने छापेमारी के दौरान राजपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जनार्दन कुमार को ₹10,000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं अधिकारियों के बीच खलबली मच गई है.

दस हजार रुपये की मांग

जानकारी के अनुसार, पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से धान खरीद के बाद भौतिक सत्यापन के नाम पर 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी. इसी मांग से परेशान होकर प्रशांत ने आखिरकार निगरानी विभाग से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.

जिसके बाद निगरानी विभाग ने इसकी पुष्टि की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए बीसीओ जनार्दन कुमार को उनके कार्यालय में ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम आरोपी को अपने साथ लेकर सासाराम स्थित उसके आवास पर पहुंची, जहां तलाशी अभियान चलाया गया.

इसे भी पढ़े: ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को लेकर रेलवे चलाएगी 5 समर स्पेशल, बिहार–झारखंड यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

घूस लेते रंगे हाथ धराया

निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने कहा कि, पैक्स प्रबंधक से धान खरीद के भौतिक सत्यापन के लिए अवैध रूप से 10 हजार रुपए की मांग की थी. शिकायत के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

फिलहाल आरोपी को आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना ले जाया जा रहा है. कार्रवाई के बाद मौके पर हलचल तेज हो गई और अन्य अधिकारियों के बीच सतर्कता बढ़ गई. आमजन ने निगरानी विभाग की कार्रवाई पर कहा कि ऐसे कदमों से ही भ्रष्टाचार पर रोक लगेगा.

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर