Friday, October 30, 2026

दिल्ली में चोरी के मोबाइल नेपाल भेजने वाला सप्लायर गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली में चोरी के मोबाइल फोन नेपाल भेजने वाले एक मुख्य सप्लायर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ झेला के रूप में हुई है, जो मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार जितेंद्र गिरोह का मुख्य रिसीवर और सप्लायर था। वह चोरी और छीने गए मोबाइल फोन इकट्ठा करता था और उन्हें नेपाल भेज देता था। इससे पहले पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 52 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए थे। पूछताछ में दोनों ने जितेंद्र का नाम बताया।

नेपाल के पोखरा में करता था सप्लाई

जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के मोबाइल नेपाल के पोखरा शहर में रहने वाले एक नेपाली नागरिक को सप्लाई करता था। वहां इन मोबाइल फोन को आगे बेच दिया जाता था। पुलिस ने जितेंद्र के पास से 21 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी और स्नैचिंग के पांच मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेपाल कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही बरामद मोबाइल फोन के असली मालिकों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चोरी की घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर