Wednesday, July 22, 2026

दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के ट्रायल्स में भाग लेने की दी अनुमति कहा – महासंघ की नीति ‘भेदभादपूर्ण’

खेल डेस्क : दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के सेलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी है. न्यूज़ वेबसाइट लाइव लॉ के मुताबिक हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ की नीति को ‘भेदभादपूर्ण’ बताया है.

इसे भी पढ़ें: रांची में हुए नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फ़ेडरेशन कॉम्पिटिशन 2026 में गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

कोर्ट ने कहा, “भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ़आई) की सेलेक्शन पॉलिसी साफ़ तौर पर भेदभावपूर्ण है और यह डब्ल्यूएफ़आई को फोगाट जैसी मशहूर खिलाड़ियों पर विचार करने का कोई अधिकार नहीं देती, खासकर तब जब उन्होंने मैटरनिटी लीव की वजह से खेल से ब्रेक लिया हो.” कोर्ट ने कहा कि ‘किसी महिला के साथ मैटरनिटी लीव लेने की वजह से भेदभाव नहीं किया जा सकता.’

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की खंडपीठ ने आदेश में कहा कि विनेश फोगाट ने साल 2025 में सबएडिकल के लिए आवेदन किया था और इसलिए वह उस साल किसी भी चैंपियनशिप या प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकीं, क्योंकि उन्होंने जुलाई 2025 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था.

2026 एशियन गेम्स के लिए 30 और 31 मई को ट्रायल्स होने हैं. इससे पहले 11 मई को विनेश फोगाट उत्तर प्रदेश के गोंडा पहुंचीं थी और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ़आई) के अधिकारियों से वहां होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति मांगी थी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर