Friday, October 30, 2026

पलामू में चारदीवारी निर्माण के दौरान भाजपा जिला मंत्री एवं बेटे पर जानलेवा हमला

मेदिनीनगर : पलामू जिले के हैदरनगर थानान्तर्गत बिंदुबिगहा गांव में पलामू भाजपा जिला मंत्री सोमेश कुमार सिंह एवं उनके 17 वर्षीय पुत्र आयुष सिंह के साथ दबंगों द्वारा बेरहमी से मारपीट एवं हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को सोमेश कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे वह हैदरनगर स्टेशन के पास स्थित अपनी जमीन पर चारदीवारी का निर्माण कार्य करवा रहे थे। इस दौरान उनका पुत्र आयुष सिंह भी उनके साथ मौजूद था।

थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि बिंदुबिगहा गांव के चंदन सिंह, हरि सिंह, छोटू सिंह, सूली सिंह तथा गांव के ही अन्य लगभग पांच अज्ञात लोग मौके पर पहुंच कर अचानक सोमेश एवं उनके नाबालिग पुत्र पर लाठी डंडे मारपीट करने शुरू कर दिए, जिससे पिता-पुत्र गम्भीर रुप से घायल हुए। थाना प्रभारी ने मिली शिकायत के बाबत बताया कि आरोपी लाठी-डंडा, चाकू, पिस्टल जैसे घातक हथियारों से लैस थे।

आरोप है कि आरोपियों ने अचानक पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। चंदन सिंह जो हाथ में पिस्टल लिए हुए था, उसने पिस्टल के बट से सोमेश कुमार सिंह के चेहरे पर आंख के नीचे वार किया, जिससे उनके चेहरे से खून बहने लगा और सिर में गंभीर चोट आई। वहीं हरि सिंह ने आयुष सिंह को लाठी से पीटकर घायल कर दिया।हमले में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने मौके पर खड़ी कार के शीशे तोड़कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। आरोपी लोगों को धङपकङ के लिए खोजबीन शुरू कर दी गयी है ।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर