Friday, October 30, 2026

पलामू में 4 दिनों से लापता युवक का शव जंगल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क: पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 4 दिनों से लापता युवक का शव बरामद किया हुआ है. 14 मई को युवक ने शादी समारोह में शामिल होने की बात कही और घर से निकल गया. वहीं युवक का शव मंगलवार को घने जंगल से बरामद किया गया, जहां उसका शव क्षत विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ था. मृतक की पहचान नान्हू सिंह रामगढ़ थाना क्षेत्र के पीढ़े गांव निवासी के रुप में हुई.

4 दिनों से लापता था युवक

जानकारी के अनुसार, युवक शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह घर वापस नहीं आया. जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी, काफी प्रयासों के बाद भी वह नहीं मिला. इस दौरान ग्रामीण भी रामगढ़ थाना क्षेत्र के सेमर मरवा जंगल में युवक की तलाश करने गए थे. जहां उन्होंने देखा कि युवक का शव पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की शिनाख्त की.

इसे भी पढ़े: ट्रैफिक चालान व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए रांची में लगेगा ई-डिटेक्शन सिस्टम, 190 करोड़ चलान बकाया 

परिजनों ने की शव की पहचान

मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान नान्हू सिंह के रूप में की. जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस मामले के लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और उन्होंने पुलिस को कई बातें भी बताई हैं.

पुलिस को पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है ताकि मौत के सही कारणों को स्पष्ट किया जा सकें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर