मनोरंजन डेस्क : क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड और होस्टिंग फील्ड में अपनी मौजूदगी से सबको क्रेजी करने वाले शिखर धवन अपनी जिंदगी के नए फेज में कदम रखने वाले हैं। ये बात किसी से छुपी नहीं है कि वह आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं। सोफी के साथ शिखर धवन अपने रिश्ते को एक कदम और आगे ले जाने की तैयारी में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट फील्ड के गब्बर जल्द ही लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये शिखर और सोफी के लिए नई शुरुआत है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार में ये भी दावा किया गया कि खुद शिखर धवन अपनी शादी की सभी तैयारियों में इन्वॉल्व है। शिखर धवन और सोफी शाइन अगले महीने फरवरी में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी शादी फरवरी के तीसरे वीक दिल्ली एनसीआर में होनी है, जिसमें क्रिकेट जगत के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल हो सकते हैं।
सोफी और गब्बर की लव स्टोरी की बात करें तो, दोनों की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती समय के साथ साथ प्यार में बदल गई। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार शिखर और सोफी काफी समय से साथ में रह रहे थे। दोनों को पहली बार साथ में ICC चैम्पियन ट्रॉफी 2025 में स्पॉट किया गया। सोफी शाइन से मिलने से पहले क्रिकेट फील्ड के गब्बर शिखर धवन की आयशा मुखर्जी से शादी हुई थी, लेकिन साल 2023 में कपल का तलाक हो गया था। पहली शादी से शिखर धवन का बेटा जोरावर धवन है, जिसकी उम्र महज 11 साल है।
गब्बर के नाम से महशूर शिखर धवन ने क्रिकेट फील्ड में नाम कमाया ही है, लेकिन अब शिखर एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी एंट्री ले चुके हैं। उन्होंने हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में काम किया। वहीं उन्होंने जियो हॉटस्टार के साथ धवन करेगा शो भी होस्ट किया, जिसमें क्रिकेट फील्ड के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सेलिब्रिटीज भी खास मेहमान बने। इसके अलावा वह बैटलग्राउंड रियलिटी शो के जज भी बने थे।


