Friday, October 30, 2026

बिहार : 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर होगी मतगणना, पटना में एक ही जगह पर सभी 14 सीटों की काउंटिंग

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में पूरे हो चुके हैं. अब शुक्रवार यानी 14 नवंबर को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती होगी। वोटों की गिनती के लिए राज्य में कुल 46 मतगणना केंद्र बनाये गए हैं। सभी मतगणना केन्द्रों पर मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है. मतगणन केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है. मतगणना सुबह 8 बजे से होगी और इस दौरान सिर्फ उन्ही लोगों को प्रवेश दिया जायेगा जिनकी अनुमति पूर्व में ही ली गई है। मतगणना के दौरान प्रत्येक राउंड की गिनती के बाद निर्वाची पदाधिकारी घोषणा करेंगे।

कई जिलों में एक से अधिक मतगणना केंद्र

मतगणना को लेकर सभी जिलों में एक एक मतगणना केंद्र बनाये गए हैं. मतगणना केन्द्रों पर विधानसभा स्तर पर अलग अलग काउंटिंग हॉल में टेबल लगाये जा रहे हैं। वहीं कुछ जिले हैं जहाँ विभिन्न कारणों से एक से अधिक मतगणना केंद्र बनाये गए हैं। चुनाव आयोग से जारी जानकारी के अनुसार पूर्णिया में पूर्णिया कॉलेज और BSEB क्षेत्रीय कार्यालय में अलग अलग दो मतगणना केंद्र बनाये गए हैं जबकि सहरसा में रमेश झा महिला कॉलेज, जिला बॉयज हाई स्कूल और जिला गर्ल्स हाई स्कूल में मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहाँ अलग अलग विधानसभा सीटों की मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही वैशाली के जिला मुख्यालय हाजीपुर में ITI बॉयज हरिवंशपुर और राजनारायण कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। भागलपुर में भी राजकीय महिला ITI कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। गया जी में गया कॉलेज और बाजार समिति में वोटों की गिनती होगी।

पटना में एक जगह पर वोटों की गिनती

राजधानी पटना के सभी 14 विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती ए एन कॉलेज में की जाएगी. इसके लिए यहां सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक काउंटिंग हॉल बनाया गया है जहाँ 14-14 टेबल लगाये गए हैं। प्रत्येक मतगणना टेबल पर तीन मतगणना कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे. पोस्टल बैलट के माध्यम से प्राप्त मतों की गणना हेतु विधानसभावार अलग-अलग टेबल रहेंगे। प्रत्येक टेबल पर चार मतगणना कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे- एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक एवं एक मतगणना माईक्रो-ऑब्जर्वर द्वारा पोस्टल बैलट मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी प्रतिनियुक्त रहेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन सम्पूर्ण निर्वाचन कार्य को उत्सवी माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मतदान अत्यंत सहज ढंग से त्योहार जैसे वातावरण में पूरा हुआ है। लोगों की सक्रिय सहभागिता रही है। यह प्रसन्नता का विषय है तथा इसके लिए सभी हितधारक धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा-निदेशों के अनुसार मतगणना भी स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा। इसके लिए सम्पूर्ण जिला निर्वाचन तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर