Saturday, September 19, 2026

रांची से लिया गया सुपारी किलिंग का कॉन्ट्रैक्ट, छत्तीसगढ़ पुलिस ने बबलू और राजेश साव को किया गिरफ्तार

रांची : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को पकड़ लिया है। रांची के जगन्नाथपुर निवासी बबलू और उसके सहयोगी राजेश साव को पुलिस ने सुपारी लेकर हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दुर्ग के एएसपी सुखनंदन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले का मास्टरमाइंड करण साव है, जिसने रांची में रहने वाले बबलू से हत्या करवाने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद करण ने अपने ममेरे भाई राजेश साव को भी इस साजिश में शामिल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, बबलू को हत्या की सुपारी दी गई थी और वह इस काम को अंजाम देने के लिए अपने साथ लोगों को जोड़ रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लगातार एक-दूसरे से मोबाइल पर संपर्क में थे और घटना से पहले कई बार विभिन्न स्थानों पर मिले थे।

पुलिस ने बताया कि धमकी, पैसे के लेन-देन और प्लानिंग से जुड़े कई अहम सुराग भी मिले हैं, जिनकी पुष्टि तकनीकी जांच से हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था और हत्या की सुपारी किस वजह से दी गई थी।

दुर्ग पुलिस आगे भी इस पूरे नेटवर्क की जांच जारी रखेगी, जिससे सुपारी किलिंग से जुड़े सभी सह आरोपियों और वित्तीय लेन-देन की कड़ियों का खुलासा किया जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर